HomeNEWSजय श्री राम के उद्घोष से वातावरण हुआ राममय, भाजपाई रामलला के...

जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण हुआ राममय, भाजपाई रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या हुए रवाना

ललित कुमार बाजपेई

कानपुर नगर। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद देशवासियों में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का उत्साह अत्यधिक है। हर कोई अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहता है। देश भर से प्रतिदिन लगभग तीन लाख भक्त श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आ रहे लोगों के भोजन आवास और यात्रा की व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई है।

इसी क्रम में आज कानपुर से अयोध्या धाम बस यात्रा का प्रस्थान हुआ। जिसमे प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा और प्रभारी राधेश्याम पांडेय, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदोरिया, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह चंदेल, विकास त्रिपाठी, पंकज सिंह राजावत सहित मोर्चा पदाधिकारी व सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

सीएम योगी करेंगे विधायकों संग दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधायकों को अयोध्या ले जाने की तैयारी करने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विधायकों को राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए इंतजाम किए जाएंगे। अभी अयोध्या जान की तारीख तय नहीं है लेकिन 10 फरवरी के बाद विधायकों के अयोध्या दर्शन की योजना है।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ते वीआईपी मूवमेंट और लाखों श्रद्धालुओं के सुगमता से आवागमन के लिए 947 यातायात कर्मी नियुक्त किए गए प्रदेश के 69 जिलों से कटौती कर अयोध्या पुलिस को 6 महीने के लिए 15 निरीक्षक 123 उपनिरीक्षक और 809 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी उपलब्ध कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments