HomeBundelkhandजालौन: भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर...

जालौन: भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

  • तरुण कुमार

उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक आज जालौन के “श्री राम पैलेस, उरई नगर” में संपन्न हुई। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जहां आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों की योजना, किसानों से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसान मोर्चा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की किसान हितैषी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments