NEWSUttar Pradesh

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। कानपुर देहात पुलिस के अंतर्गत जिला कारागार का औचक निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान जिला जज महोदय, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जेल परिसर का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा नियमों के सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button