HomeNEWSजीएसटी सुधारों पर व्यापारियों ने जताया आभार, लगे नारे – ‘घटी जीएसटी...

जीएसटी सुधारों पर व्यापारियों ने जताया आभार, लगे नारे – ‘घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। गोविंद नगर विधानसभा के पनकी पावर हाउस बाजार में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के नारे के साथ व्यापारी वर्ग से संवाद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, अभिनव दीक्षित, सीमा एमबीए, ललित उपाध्याय, कौशलेंद्र सिंह परिहार समेत कई कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों से मुलाकात की।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि हाल ही में हुए जीएसटी सुधार छोटे, मध्यम और बड़े सभी वर्ग के व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होंगे। इससे व्यापार में तेजी आएगी और देश की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का नारा भी दिया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म का फायदा आम जनता और व्यापारियों दोनों को हो रहा है। लंबे समय में यह कदम व्यापार जगत के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने “खिलौने, मूर्तियां, सजावट, मोबाइल – स्वदेशी हो भारत का स्टाइल” का नारा दिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि भाजपा कानपुर उत्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल के प्रमुख बाजारों में जाकर व्यापारियों से संवाद जारी रखेंगे और जीएसटी संशोधनों की जानकारी साझा करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments