HomeNEWSजुम्मा नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, DCP पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने...

जुम्मा नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, DCP पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने किया निरीक्षण

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत शारदा नगर में जुम्मा नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी उपस्थित रहे।

.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments