HomeNEWSजेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन, ₹11,200...

जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन, ₹11,200 करोड़ की परियोजना से उत्तर प्रदेश को मिली नई उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी गति

  • आशा चौधरी

नॉएडा। गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया। करीब ₹11,200 करोड़ की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट क्षेत्र में तीव्र कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और विकास को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किनजरापु राममोहन नायडू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कहा गया कि यह परियोजना ‘नए भारत’ और ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। जेवर एयरपोर्ट को प्रदेश के विकास का ‘रनवे’ बताते हुए इसे युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला माना जा रहा है।

इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, जिनके सहयोग से यह विकास संभव हो पाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विकास, रोजगार और कनेक्टिविटी के नए अवसरों पर जोर दिया गया तथा इसे उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments