HomeNEWSझकरकट्टी बस अड्डा और टाटमिल चौराहे की यातायात व्यवस्था का अधिकारियों ने...

झकरकट्टी बस अड्डा और टाटमिल चौराहे की यातायात व्यवस्था का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ड्रोन से लिया जाम की स्थिति का जायजा, सुगम एवं निर्बाध यातायात के लिए दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार को झकरकट्टी बस अड्डा एवं टाटमिल चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने यातायात संचालन, बसों के आवागमन और जाम की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान टाटमिल चौराहे से झकरकट्टी बस अड्डे तक ड्रोन कैमरे की सहायता से यातायात व्यवस्था और संभावित जाम की स्थिति की निगरानी की गई। अधिकारियों ने मौके पर यातायात संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को निर्बाध और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

अधिकारियों ने बस अड्डे के आसपास यातायात प्रबंधन, वाहनों की आवाजाही तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कपिल देव सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मनोज कुमार सिंह, एआरएम रोडवेज, यातायात निरीक्षक (पूर्वी जोन), थाना प्रभारी बाबूपुरवा, थाना प्रभारी रेलबाजार सहित यातायात पुलिस एवं रोडवेज के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments