HomeBundelkhandझांसी: अरविंद हत्याकांड के 2आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

झांसी: अरविंद हत्याकांड के 2आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुख्य साजिशकर्ता रिंकू यादव अब भी फरार, भोजला निवासी अरविंद यादव की 8 अगस्त को दिन दहाड़े पत्नी संगीता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • अमन कुमार

झांसी। अरविंद यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार तड़के भोजला गांव के पास एसओजी और सीपरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नामजद आरोपी अशोक यादव उर्फ कल्लू और भंवर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी भोजला गांव में दिखे हैं। टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उनके पैरों में लगी और दोनों को काबू में कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हत्यारोपियों को संरक्षण दे रहे थे और सामान लेने गांव जा रहे थे। इस दौरान एसओजी प्रभारी जितेंद्र तक्कर और सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

इससे पहले पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी और पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments