HomeBundelkhandझांसी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 160 मरीजों की जांच; 50 को...

झांसी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 160 मरीजों की जांच; 50 को चश्मे, 15 के ऑपरेशन तय

  • पूजा परिहार

झांसी। समाज सेवा के उद्देश्य से वसुंधरा सृजन समिति और श्री सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कुंज वाटिका, बस स्टैंड, कचेहरी रोड स्थित परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर के दौरान लगभग 160 मरीजों की आंखों की जांच की। परीक्षण के बाद 50 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 15 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कराई जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के सेवा शिविर समाज के कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित होते हैं। उन्होंने समिति और ट्रस्ट के सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ राय ने की। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और आगे भी समय-समय पर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर के सफल संचालन में शानू कंचन, प्रिन्स गुप्ता, अवतार खटीक, मोहित कुशवाहा, भारत भूषण वशिष्ठ, दिलीप पुरी, कौशल राय, हर्षित कुशवाहा, अभिषेक कनौजिया, योगिता बंसल, वर्षा साहू, पूजा तिवारी, भावना गागिल, माधुरी अग्रवाल, पूजा परिहार, राकेश यादव, विकास सेन, विशाल रायकवार सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिविर के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments