HomeNEWSडायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस और सपा' : राजनाथ सिंह

डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस और सपा’ : राजनाथ सिंह

ज्ञानेन्द्र कुमार

कानपुर देहात। भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। सपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा। जिस तरह डायनासोर विलुप्त हुआ उसी तरह सपा, कांग्रेस भी विलुप्त हो जाएंगी। यह बात गुरुवार को इटावा लोकसभा क्षेत्र के राजपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने बसपा पर भी तंज कसे। वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे। राजपुर के भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में जितना विकास मोदी सरकार में हुआ उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। भापा सरकार ने भारत को सशक्त देश बनाया है। भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। धन दौलत के मामले में 11वें स्थान से भारत 5वें स्थान पर आ गया। तेजी से अर्थ व्यवस्था बढ़ी है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत टॉप-3 देशों में गिना जाएगा।

बताया रूस व यूक्रेन के युद्ध के दौरान भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे थे। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन व रूस के राष्ट्रपति से वार्ता कर चार घंटे के लिए युद्धविराम कराकर 22000 छात्रों को सकुशल भारत वापस बुला लिया।सपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकारों में पहले अपराधियों का बोलबाला होता था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हमने कहा था कि जिस दिन भाजपा बहुमत में आएगी उसी दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाएगी। इसके अलावा अयोध्या की धरती पर राम मंदिर बनाया जाएगा। विपक्षी रामलला के मंदिर पर तंज कसते थे । हमने जो कहा वही किया। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्माचार्यों के नेतृत्व में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की। अयोध्या नगरी में भगवान राम को कुटिया से निकालकर राजमहल में ले आई। अब रामराज साबित हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने तीन तलाक व्यवस्था खत्म करते हुए मां, बहन-बेटियों को इससे निजात दिलाई है। हम हिंदुस्तानी सभी धर्म, किसी भी जाति की महिला बहन, मां-बेटी हो सभी को एक समान मानते हैं। तीन तलाक खत्म कर सभी को एक समान सम्मान दिया। हम जातिवाद की राजनीति नहीं करते।

उत्तर प्रदेश सरकार के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का केंद्र था। इससे पहले इटावा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, औरैया विधायक गुड़िया कठेरिया, अरविंद कठेरिया, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, वंशलाल कटियार, विवेक द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, अंशु त्रिपाठी ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments