Health

डायबिटीज के मरीज रात में दिखने वाले इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

  • समय टुडे डेस्क।

डायबिटीज (मधुमेह) आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो शरीर के कई अंगों पर असर डाल सकती है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है और इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता, तो यह स्थिति डायबिटीज कहलाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो खासतौर पर रात में दिखाई देते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

1. बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज के मरीजों को रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर का एक सामान्य संकेत माना जाता है। यदि यह समस्या लगातार बनी रहे तो ब्लड शुगर की जांच कराना जरूरी है।

2. रात में ज्यादा प्यास लगना

अगर रात में बार-बार प्यास महसूस हो या अचानक पानी पीने की जरूरत पड़े, तो यह भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।

3. रात में अधिक पसीना आना

ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित होने पर रात में ज्यादा पसीना आ सकता है। कई बार एसी या पंखे में भी पसीना आने की शिकायत देखने को मिलती है।

4. थकान और कमजोरी महसूस होना

शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा न मिलने के कारण डायबिटीज के मरीज रात में थकान, कमजोरी और बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

5. नींद न आना या बार-बार नींद खुलना

हाई ब्लड शुगर की वजह से नींद में खलल पड़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को अनिद्रा या रात में बार-बार जागने की समस्या हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ये लक्षण लगातार दिखाई दें तो तुरंत ब्लड शुगर की जांच कराकर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे चिकित्सीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button