HomeBundelkhandडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' में किया...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में किया पौधरोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाभार्थियों को वितरित किए आवास की चाबियां, प्रशस्ति-पत्र और अन्य सामग्री

  • रवि कुमार गुप्ता

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों की चाबियां, प्रतीकात्मक चेक, थर्मल प्रिंटर तथा पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) जमुना प्रसाद कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी एवं रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा एवं जवाहर लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश और स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments