HomeNEWSडीएम सत्य प्रकाश व एसपी मो. मुश्ताक ने सड़क सुरक्षा को लेकर...

डीएम सत्य प्रकाश व एसपी मो. मुश्ताक ने सड़क सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक

  • अमन कुमार

ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराए जाएं। इसमें प्रमुख रूप से साइनेज, सीसीटीवी कैमरे तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

डीएम और एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए और दुर्घटना संभावित स्थलों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क हादसों में प्रभावी कमी लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments