HomeNEWSडीएवी कॉलेज के प्रो. डी.पी. राव बने रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, लंदन...

डीएवी कॉलेज के प्रो. डी.पी. राव बने रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, लंदन के फेलो

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्यों पर मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। डीएवी कॉलेज, कानपुर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. डी.पी. राव को प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी), लंदन का फेलो (Fellow) नियुक्त किया गया है। यह सम्मान रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध एवं अकादमिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. राव वर्तमान में डीएवी कॉलेज के रसायन विभाग में प्रोफेसर हैं। इसके अलावा वे कॉलेज में आईक्यूएसी (IQAC), समर्थ एवं यूपी प्रमाण के समन्वयक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

डॉ. डी.पी. राव के अब तक 85 से अधिक शोधपत्र एल्सेवियर, स्प्रिंगर, टेलर एंड फ्रांसिस सहित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उनके नाम 10 से अधिक पेटेंट भी दर्ज हैं। उनका प्रमुख शोध कार्य ट्रांजीशन मेटल केमिस्ट्री के क्षेत्र में है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज जोहरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. राव डीएवी कॉलेज, कानपुर के रसायन विज्ञान विभाग के पहले शिक्षक हैं, जिन्हें रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री का फेलो बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने डॉ. राव को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका शोध कार्य भविष्य में भी संस्थान और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments