HomeNEWSडीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक...

डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के पूंजीगत प्रावधानों, साइबर अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में डीजीपी महोदय ने प्राविधानित बजट के सापेक्ष लंबित प्रस्तावों, स्वीकृत परियोजनाओं पर क्रय कार्यवाही की प्रगति, तथा साइबर अपराध से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी जोनों और जनपदों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी श्री आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेते हुए संबंधित विषयों पर जनपदों द्वारा की गई कार्यवाही और वर्तमान स्थिति से डीजीपी महोदय को अवगत कराया।

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रस्तावों और स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा साइबर अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति अभियान को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments