HomeNEWSडीजीपी यूपी ने बजट व क्रय कार्यवाहियों की प्रगति को लेकर की...

डीजीपी यूपी ने बजट व क्रय कार्यवाहियों की प्रगति को लेकर की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी आयोजित

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में आवंटित बजट, उसके सापेक्ष की गई क्रय कार्यवाहियों की प्रगति, तथा शेष बचे अनुदान के समयबद्ध एवं प्रभावी व्यय के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस समीक्षा बैठक में बजट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान एडीजी जोन कानपुर, आलोक सिंह ने बजट के संदर्भ में कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले जनपदों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

एडीजी जोन कानपुर ने अपने संबोधन में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए, ताकि आवंटित बजट का अधिकतम और प्रभावी उपयोग किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments