HomeNEWSडीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने कल्याणपुर क्षेत्र में सादे वस्त्रों में...

डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने कल्याणपुर क्षेत्र में सादे वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मियों की आकस्मिक जांच की

सतर्कता, उपस्थिति और कार्यप्रणाली का लिया जायजा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने मंगलवार को थाना कल्याणपुर क्षेत्र के विभिन्न आवासीय एवं संवेदनशील इलाकों में सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मियों की आकस्मिक चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान डीसीपी पश्चिम ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों की गणना कर उनकी ड्यूटी के प्रति सजगता और जिम्मेदारी का आकलन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

डीसीपी पश्चिम ने किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही रात्रिकालीन गश्त, निगरानी व्यवस्था एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की आकस्मिक चेकिंग का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments