HomeNEWSडीसीपी सेंट्रल ने चौकी सद्भावना में लगाया अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं की...

डीसीपी सेंट्रल ने चौकी सद्भावना में लगाया अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा

निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को चौकी सद्भावना में अनवरगंज सर्किल के प्रभारी निरीक्षकों एवं विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं के साथ-साथ प्राप्त प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तथ्यों, साक्ष्यों तथा गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार तथा प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही विवेचना कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विधिक प्रक्रियाओं के पूर्ण अनुपालन पर विशेष बल दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है तथा विवेचना की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अर्दली रूम में थाना बेकनगंज, अनवरगंज एवं रायपुरवा के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments