HomeNEWSतहसील दिवस पर डीएम और डीसीपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध...

तहसील दिवस पर डीएम और डीसीपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, शिकायतकर्ताओं को समाधान की जानकारी देने पर जोर।

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने मर्चेंट चेंबर हॉल में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो। संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई एवं समाधान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों और पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक शिकायत को धैर्यपूर्वक और ध्यानपूर्वक सुना जाए।

अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनके स्थायी समाधान को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments