HomeNEWSतिलक हॉल में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, फूलों की होली के...

तिलक हॉल में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, फूलों की होली के साथ दिया एकता का संदेश

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दी होली की बधाई

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में आज कानपुर के ऐतिहासिक तिलक हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई और गीत-संगीत के माहौल में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रतिभा अटल पाल, टिल्लू ठाकुर, प्रभात मिश्रा, आनन्द शुक्ला, सैमुअल लकी सिंह, बृजेश शर्मा, राजेश गौतम, शंकर दत्त मिश्रा, राम जी दुबे, अजय श्रीवास्तव शीलू, महेश मेघानी, विनोद अवस्थी, अमिताभ दत्त मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments