- अजय सिंह
कानपुर नगर। आगामी त्यौहार धनतेरस और दीपावली के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने आज कस्बा बिल्हौर में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पैदल गश्त कर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।


