HealthNEWSUttar Pradesh

त्योहारों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां निरस्त, अस्पतालों में बेड आरक्षित

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर।दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी करते हुए सभी अस्पतालों और सीएचसी में विशेष व्यवस्था की है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी चिकित्साकर्मियों और डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि उर्सला अस्पताल में 20, केपीएम में 10, कांशीराम अस्पताल में 10 और प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाँच-पाँच बेड आरक्षित किए गए हैं। हैलट अस्पताल में भी 30 बेड आरक्षित कर सभी डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी गई है।

उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, बर्न वार्ड और नेत्र विशेषज्ञों को रिजर्व ड्यूटी पर रखा गया है। उर्सला की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button