HomeNEWSत्योहारों से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, गुमटी नंबर-5 मार्केट...

त्योहारों से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, गुमटी नंबर-5 मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से एसीपी ट्रैफिक इंद्र प्रकाश सिंह ने गुमटी नंबर-5 मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीआई मनोज कुमार और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ट्रैफिक ने बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सभी व्यापारी प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments