HomeNEWSथाईलैंड में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मिले अखिलेश...

थाईलैंड में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मिले अखिलेश यादव

नवीं हीरोश इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सपा अध्यक्ष ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से थाईलैंड के पटाया में आयोजित नवीं हीरोश इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान देवम् पासवान ने रजत पदक, दिलीप कुमार ने रजत पदक तथा सिद्धार्थनगर के बांसी निवासी समर वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल करना गौरव की बात है।

सपा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन और उचित अवसर मिलना आवश्यक है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments