HomeNEWSथाना ककवन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को...

थाना ककवन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। थाना ककवन के तहत चौकी क्षेत्र नदीहा बुजुर्ग में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के विषय में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को निम्नलिखित बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया:

  • हेल्पलाइन नंबर: 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन)
  • UPCOP ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली नागरिक सुविधाओं का उपयोग।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी और संवाद के तरीके।
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
  • यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम और घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments