मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कस्बा अरौल में एंटी रोमियो टीम का सघन अभियान

- अजय सिंह
कानपुर नगर। आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना अरौल, कमिश्नरेट कानपुर नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के कस्बा अरौल में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए चेकिंग की गई।
अभियान के तहत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा अरौल में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया। टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112 एवं 181 की जानकारी दी तथा आपात स्थिति में इन नंबरों के तत्काल उपयोग के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही यूपीसीओपी (UPCOP) ऐप के माध्यम से उपलब्ध जन सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं, जिनमें सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना शामिल हैं, के साथ-साथ कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा अरौल में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है।



