HomeNEWSलखनऊ में ‘होली के रंग–हास्य के संग’ कवि सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक...

लखनऊ में ‘होली के रंग–हास्य के संग’ कवि सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधन

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन “होली के रंग–हास्य के संग” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंच से उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हास्य और व्यंग्य से भरपूर कविताओं ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से होली के रंग, सामाजिक सरोकार और समसामयिक विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा, दैनिक जागरण के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ल, स्थानीय संपादक मनीष तिवारी, वरिष्ठ महाप्रबंधक (मार्केटिंग) कपिल जायसवाल, महाप्रबंधक जे.के. द्विवेदी, श्याम कृष्णनानी, वेद प्रकाश गुप्त, विवेक वदलानी, प्रतीक कुमार सिंह और डॉ. विभोर महेंद्रु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि एहसान कुरैशी, डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. पॉपुलर मेरठी, डॉ. अनु, राहुल शर्मा, प्रख्यात मिश्रा और डॉ. सुरेश अवस्थी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे और सभी ने हास्य-व्यंग्य से भरपूर कविताओं का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments