NEWSUttar Pradesh
थाना बिठूर में एसीपी कल्याणपुर ने विवेचनाओं और निस्तारण की समीक्षा की

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। थाना बिठूर पर एसीपी कल्याणपुर ने सभी विवेचक अधिकारियों का अर्दली रूम कर विवेचना, IGRS निस्तारण, प्रार्थना निस्तारण और सीएम डैश बोर्ड से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
- विवेचना की समीक्षा: सभी चल रही विवेचनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- IGRS निस्तारण: ऑनलाइन शिकायत निस्तारण की स्थिति का अवलोकन और सुधार हेतु निर्देश।
- प्रार्थना निस्तारण: नागरिक प्रार्थनाओं के निस्तारण की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई।
- सीएम डैश बोर्ड: सीएम डैश बोर्ड पर दर्ज मामलों और रिपोर्टिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।
एसीपी ने अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



