NEWSUttar Pradesh

थाना रावतपुर पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा और स्वावलंबन की जानकारी

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना रावतपुर, कमिश्नरेट कानपुर नगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की। टीम द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 1930 आदि की जानकारी दी गई ताकि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही महिलाओं को UPCOP ऐप से मिलने वाली जनसुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button