HomeNEWSलखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की सहभागिता, लाभार्थियों...

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की सहभागिता, लाभार्थियों को वितरित किए चेक व टूलकिट

9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों एवं उद्यमियों को चेक एवं टूलकिट वितरित किए गए। साथ ही ऋण मेले के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में #ODOP, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं PMEGP जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इन योजनाओं से प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सशक्त, आत्मनिर्भर और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़े अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments