HomeNEWSबिठूर में रुद्रा अपार्टमेंट में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस...

बिठूर में रुद्रा अपार्टमेंट में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 25 मार्च 2026 को थाना बिठूर क्षेत्र के रुद्रा अपार्टमेंट में शगुन कटियार नामक एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय भी घटनास्थल पर पहुँचे और निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को विधिक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की गहन जांच और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments