- अजय सिंह
कानपुर नगर। 17 अक्टूबर 2025 को एंटी रोमियो टीम, थाना शिवराजपुर, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 आदि की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही UPCOP ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से उपलब्ध जन सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।


