कोतवाली औरैया में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के दिए गए निर्देश
- विवेक कुमार
औरैया। शनिवार को थाना कोतवाली औरैया में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों की एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा प्राप्त मामलों का नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


