HomeNEWSदतिया उपचुनाव: तिगलिया चौराहा की जनसभा में भाजपा ने विकास के दम...

दतिया उपचुनाव: तिगलिया चौराहा की जनसभा में भाजपा ने विकास के दम पर मांगा समर्थन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रहे मौजूद, ₹11 हजार करोड़ के डिफेंस पार्क का किया उल्लेख

  • नरेश राठौर

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत तिगलिया चौराहा पर आयोजित भाजपा की विशाल जनसभा में पार्टी नेताओं ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि दतिया औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में ₹11 हजार करोड़ से अधिक की लागत से डिफेंस पार्क और बड़े औद्योगिक कारखाने की स्थापना की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके साकार होने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, महिलाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे तथा किसानों और गरीबों को भी आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा।

नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति प्रतिबद्ध है तथा दतिया की जनता भी इसी सोच के साथ पार्टी का समर्थन कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments