
उद्यमियों को मिला आध्यात्मिक मार्गदर्शन, गौसेवा के साथ सकारात्मकता का संदेश
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। कानपुर के दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गौशाला में पूज्य संत स्वामी नलिनानंद जी महाराज का प्रेरणादायक भ्रमण संपन्न हुआ। इस दौरान कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन श्री विजय कपूर भी उनके साथ उपस्थित रहे।
स्वामी नलिनानंद जी महाराज ने गौशाला में पहुंचकर गौमाताओं को फल आदि खिलाए और उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। उनके दिव्य व्यक्तित्व एवं सानिध्य से वहां मौजूद उद्यमियों और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित साहनी, सिद्धार्थ गुप्ता, प्रवीन विज, परविन्दर सिंह, हर्ष तनेजा और विशाल बधावन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक स्वामी जी का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने गौमाता को फल एवं चारा अर्पित कर पुण्य अर्जित किया। पूज्य महाराज के सानिध्य ने वहां मौजूद सभी लोगों के मन को श्रद्धा, आनंद और नव उत्साह से भर दिया।


