NEWSUttar Pradesh

दादा नगर व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल हुए चेयरमैन विजय कपूर, दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दादा नगर (लोहिया नगर) व्यापार मंडल, कानपुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल हुए और सम्मानित अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों और प्रबुद्धजनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की भव्य झांकी और फूलों की होली ने समारोह में रंग और उल्लास का माहौल बना दिया।

समारोह में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, पूर्व विधायक अजय कपूर, मुकुन्द मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इसके अलावा सुखदेव प्रसाद मिश्रा, जमुना प्रसाद वर्मा, अजीत गुप्ता, सुनील बजाज, अचल गुप्ता, राजेश भल्ला, कृपा शंकर त्रिवेदी, हेमराज सिंह गौर, राजेश शुक्ला, के.के. मिश्रा, सुरेश कुमार गुप्ता, शिवजी यादव, सतीश वर्मा, चंदी गुप्ता, श्याम हरि, अमित सिंह, रजत वर्मा, संदीप उपाध्याय, देवांश भाटिया, राजू मौर्या, अमोद शुक्ला, पंकज मौर्या, सोनिया लाम्बा, मनोज कुमार गुप्ता, वसीम शेख, कमलकांत तिवारी, अमित बाजपेयी सहित व्यापार जगत से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

होली के इस उल्लासमय पर्व पर आयोजित मिलन समारोह ने सामाजिक एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button