HomeNEWSदिल्ली में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ....

दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

लोकसभा सांसद के आवास पर मुलाकात कर प्राप्त किया स्नेह और आशीर्वाद

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दिल्ली प्रवास के दौरान गौतम बुद्ध नगर से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। शिष्टाचार भेंट के इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

यह मुलाकात राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments