HomeNEWSदिल्ली: ‘स्वयंसिद्धा – नारी तू नारायणी’ समारोह में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मान

दिल्ली: ‘स्वयंसिद्धा – नारी तू नारायणी’ समारोह में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मान

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली। अभाविप दिल्ली एवं डूसू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा – नारी तू नारायणी’ समारोह में कला, साहित्य, खेल और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम छात्राओं के योगदान और उपलब्धियों का एक गौरवपूर्ण उत्सव बना।

छात्राओं की उपलब्धियों का सम्मान
समारोह के दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार करना तथा महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने उजागर करना रहा।

गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अभाविप राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, प्रसिद्ध पत्रकार रुबिका लियाकत, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा, अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निधि त्रिपाठी, डूसू उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं डूसू सचिव मित्रविंदा करनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments