HomeNEWSदीक्षोत्सव-2026: छात्राओं की इंडोर गेम्स प्रतियोगिताएं सम्पन्न

दीक्षोत्सव-2026: छात्राओं की इंडोर गेम्स प्रतियोगिताएं सम्पन्न

कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, कुलपति ने बढ़ाया हौसला

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत छात्राओं के लिए आयोजित इंडोर गेम्स प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रम के तहत कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का संचालन इंडोर गेम्स काउंसलर डॉ. एकता शर्मा, प्रोफेसर, वस्त्र एवं परिधान विभाग तथा डॉ. संगीता गुप्ता, प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग के नेतृत्व में किया गया।

प्रतियोगिताओं के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में डॉ. अरुण सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग, डॉ. एलीना तथा डॉ. श्रेया का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कैरम प्रतियोगिता में आशीष शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि शतरंज प्रतियोगिता में ऋषभ निषाद ने निष्पक्ष निर्णायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिभागी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षोत्सव केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इंडोर गेम्स विद्यार्थियों में मानसिक चपलता, धैर्य, रणनीतिक सोच, खेल भावना तथा अनुशासित प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षकगण, गेम काउंसलर, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं के समापन पर प्रतिभागियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।

अंत में डॉ. एकता शर्मा ने इंडोर गेम्स प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments