NEWSUttar Pradesh

देव दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने किया निरीक्षण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। आगामी देव दीपावली पर्व की तैयारियों को देखते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह ने दिनांक 4 नवम्बर 2025 को बाबा आनंदेश्वर मंदिर, परमट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने मंदिर परिसर एवं गंगा घाटों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेटिंग और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने मंदिर के मुख्य पुजारी, स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर देव दीपावली के सुचारू और सुरक्षित आयोजन पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त का यह निरीक्षण आगामी देव दीपावली पर्व के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button