HomeNEWSसरदार वल्लभभाई पटेल जन्मजयंती पर विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली और भाषण...

सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मजयंती पर विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंती के अवसर पर कानपुर उत्तर जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, निबंध, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत किया गया।

इसी क्रम में नगर निगम आर.बी.आर.डी. इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला और रंगोलियों का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में अनिल दीक्षित ने कहा कि सरदार पटेल ने एक सशक्त और एकजुट भारत का सपना देखा था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार करने में लगे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के स्वप्न को साकार करें और भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर अभियान संयोजक विनय सिंह पटेल, उमेश निगम, अतुल दीक्षित, परमानंद गुप्ता, अभिनव दीक्षित, और मनीष त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments