- प्रज्ञा सिंह
झांसी। सोशल मीडिया पर धर्मांतरण के लिए उकसाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। रक्सा थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए वीडियो में एक महिला सड़क किनारे खड़े युवक से बातचीत करते हुए उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती दिखी। वीडियो में महिला कहते हुए सुनाई दी– “आप मेरी वीडियो बनाकर वायरल कीजिए। आप लोगों को प्रभु ईसा मसीह ने बनाया है, उनकी शरण में जाइए।”
मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार ऐसे ही बयान देती रही। मामला वायरल होने पर उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने रक्सा थाने में बीएनएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जांच जारी है।


