HomeNEWSनई दिल्ली में डॉ. सुलोचना मौर्य एवं धनंजय प्रताप सिंह को मिला...

नई दिल्ली में डॉ. सुलोचना मौर्य एवं धनंजय प्रताप सिंह को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान’

शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली। इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की महिला कार्मिक नेता एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सुलोचना मौर्य तथा कासगंज के शिक्षा एवं सामाजिक समरसता से जुड़े धनंजय प्रताप सिंह को ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. सुलोचना मौर्य को शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। पिछले 17 वर्षों से शिक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. मौर्य ने इस उपलब्धि को सभी शिक्षकों, महिलाओं एवं समाजसेवियों को समर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक, प्रशासनिक एवं शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तनवीर जफर अली, विष्णु कांत कंकड़े, राजस्थान के वरिष्ठ राजनेता हरिओम शर्मा तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, शिक्षा, महिला नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. सुलोचना मौर्य और धनंजय प्रताप सिंह को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments