HomeNEWSनए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां तेज, 3 जुलाई से शुरू होगा नया...

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां तेज, 3 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

सीएसजेएम विश्वविद्यालय में 9 जुलाई को आयोजित होगा 41वां दीक्षांत समारोह

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आगामी सत्र के सफल संचालन के लिए सभी स्कूलों, विभागों एवं संस्थानों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 3 जुलाई से होगी, जबकि 9 जुलाई को विश्वविद्यालय का 41वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के लिए 3 जुलाई से 7 जुलाई तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, सुविधाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

3 जुलाई को स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (बी.फार्मा), अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज (बीएएलएलबी एवं बीबीएएलएलबी) तथा स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के फाइन आर्ट्स विभाग में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

4 जुलाई को एमबीए, आर्ट्स, ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज, हेल्थ साइंसेज, एम.फार्म एवं डिप्लोमा, एलएलबी-एलएलएम तथा म्यूजिक विभाग के छात्रों के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

6 जुलाई को बीकॉम, एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, टीचर एजुकेशन एवं एजुकेशन विभाग तथा लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन आयोजित किया जाएगा।

वहीं 7 जुलाई को बीसीए-एमसीए, डिजाइन, लैंग्वेजेज, फिजिकल एजुकेशन, लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी तथा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण से परिचित कराने तथा उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 9 जुलाई को आयोजित होने वाले 41वें दीक्षांत समारोह को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments