HomeNEWSनगर निगम जांच के बीच महापौर प्रमिला पांडे ने CM योगी आदित्यनाथ...

नगर निगम जांच के बीच महापौर प्रमिला पांडे ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

लखनऊ में हुई मुलाकात, यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे भी रहे मौजूद

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। नगर निगम कानपुर में चल रही जांच के बीच कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान कानपुर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मुख्यमंत्री और महापौर के बीच हुई बातचीत के विस्तृत बिंदुओं की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि कानपुर नगर निगम में इन दिनों विभिन्न मामलों को लेकर जांच चल रही है। ऐसे समय में महापौर की मुख्यमंत्री से मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments