- मनीषा जैन
ललितपुर। नगर पालिका उपचुनाव-2025 के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक IPS मुस्ताक ने कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ललितपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और सतर्कता की जांच की। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि मतदान प्रक्रिया शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।
पुलिस अधीक्षक मुस्ताक ने कहा कि सभी अधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो।


