HomeNEWSनवरात्रि मेले को लेकर बारादेवी मंदिर में सुरक्षा कड़ी, अपर पुलिस आयुक्त...

नवरात्रि मेले को लेकर बारादेवी मंदिर में सुरक्षा कड़ी, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने किया निरीक्षण

भीड़ प्रबंधन, यातायात व कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। नवरात्रि के दौरान बारादेवी मंदिर पर आयोजित मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 26 मार्च 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments