HomeNEWSनारी शक्ति को सलाम! UP 112 महिला कर्मियों का सम्मान समारोह

नारी शक्ति को सलाम! UP 112 महिला कर्मियों का सम्मान समारोह

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (#InternationalWomensDay) के अवसर पर यूपी 112 मुख्यालय में महिला कर्मियों के सम्मान के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक श्रीमती नीरा रावत ने की।

मुख्यालय के साथ-साथ ओएमसी प्रयागराज और गाजियाबाद की महिला कर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस उत्सव का हिस्सा बनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में आईजी एस.पी. सिंह, डीआईजी शहाब रशीद खान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में यूपी 112 की जांबाज महिला कर्मियों की निष्ठा, साहस और कर्तव्यपरायणता को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल महिला कर्मचारियों के हौसले को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में नारी शक्ति के योगदान को भी सम्मानित करने का संदेश देते हैं।

यूपी 112 की महिला टीम ने इस अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सभी के दिलों में अपनी छवि और मजबूत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments