HomeNEWSनारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र को मिलेगी नई दिशा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र को मिलेगी नई दिशा

कानपुर में प्रेस वार्ता—महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया गया कानून

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। कानपुर शहर के लिटिल शेफ होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पत्रकारों, छायाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही शहर की मातृशक्ति की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक युगांतकारी परिवर्तन है। यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण के क्षेत्र में उनकी लंबे समय से अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके नेतृत्व, निर्णय क्षमता और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को इस ऐतिहासिक पहल के पीछे की प्रमुख शक्ति बताया और कहा कि यह अधिनियम देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments