
भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शरबत, एमएलसी रामतीरथ सिंघल रहे मुख्य अतिथि
- रवि कुमार गुप्ता
झांसी। निर्जला एकादशी के पावन पर्व एवं भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी रामतीरथ सिंघल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की।

कार्यक्रम में फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक हाजी मोहम्मद इकबाल की विशेष भूमिका रही। सभी अतिथियों ने भीषण गर्मी के बीच इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल लाला, नितिन सिंघल, मनोज रेजा, अंकित राय, संतराम पेंटर, डी.के. तिवारी, रानू देवलिया, राहुल मिश्रा, जीशान, मोहम्मद अनवर, आसिफ, विक्की एवं ईशान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

जनसेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे
कार्यक्रम के समापन पर संयुक्त रूप से महामंत्री आदर्श गुप्ता एवं जयकिशन प्रेमानी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


